जवान के सिर से गुजरते चले गए डंपर के पहिए, हेलमेट भी चकनाचूर, सात मीटर तक घसीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद एनआइटी-दो पुलिस चौकी क्षेत्र में धर्मशाला के पास से गुजर रहे मोटर साइकिल सवार आइआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के एक जवान को अनियंत्रित डंपर चालक ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर के सभी पहिए जवान के सिर के ऊपर से गुजरते चले गए। इससे हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस आरोपी चालक शाकिर निवासी उटावड़, मेवात को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
एनआईटी दो चौकी प्रभारी धर्मचंद यादव ने बताया कि मूल रूप से छांयसा का रहने वाला 34 साल का सुरेश भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी आइआरबी में तैनात हैं। वह 2008 में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था।
हाल में उसे हेडकांस्टेबल के पद पर पदोन्नति भी मिली थी। उसके कामकाज को देखते हुए बीते कुछ माह पहले एसटीएफ में के साथ अटैच कर दिया गया था। जहां वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा था।
शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के भोंडसी से सरकारी काम से अपनी मोटर साइकिल से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एनआइटी-दो में धर्मशाला के सामने डंपर चालक ने उसकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह मोटर साइकिल से गिर गया। टक्कर लगने के बाद भी डंपर चालक नहीं रुका। वह सुरेश को करीब पांच से सात मीटर तक घसीटता ले गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुुरेश शादीशुदा था। उसके दो बेटे व एक बेटी भी हैं। पुलिस ने सुरेश के भाई नरेश के शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।