फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad cyber fraud in name of sim upgrade eight criminal arrested from karnataka jamtara

सिम अपग्रेड करने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आठ आरोपी कर्नाटक व जामताड़ा से गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2020 05:03 PM IST
सार

- पूर्व में पकड़े गए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद दी गई थी दबिश

- साइबर अपराध शाखा आज शाम तक आरोपियों को लेकर पहुंचेगी फरीदाबाद

विज्ञापन
faridabad cyber fraud in name of sim upgrade eight criminal arrested from karnataka jamtara
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद के थ्री-जी व 4जी सिम को ई-सिम में अपग्रेड करने के नाम पर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले आठ आरोपियों को फरीदाबाद की साइबर अपराध शाखा ने कर्नाटक व झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार कर किया है। इन आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर फरीदाबाद लाया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम आरोपियों के साथ साइबर टीम के फरीदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार व उनकी टीम के एसआई राजेश, योगेश, एएसआई नरेंद्र, बाबूराम, सतवीर, हवलदार दिनेश, देवेंद्र व वीरपाल, कृष्ण, कर्मवीर, बिजेंदर और अंशुल ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में साइबर ठगी के मामलों की छानबीन के दौरान जामताड़ा व कर्नाटक से तार जुड़े थे। इस मामले की छानबीन साइबर टीम को सौंपी गई थी। साइबर अपराध शाखा ने इस मामले में उम्मीद के अनुरूप कार्य कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें फरीदाबाद लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में भी 25 अगस्त को जामताड़ा से पांच आरोपियों को फरीदाबाद साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपियों ने सूरजकुंड के चार्मवुड सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति को 4जी सिम को ई-सिम में अपग्रेड करने का झांसा देकर लाखों रुपये खातों से उड़ा दिए थे।

छानबीन के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पाया गया कि इस गिरोह के तार कर्नाटक तक फैले हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ, भारत व नरेंद्र को जेल भेज दिया था। दो आरोपी अजय व शत्रुघ्न को लेकर टीम जामताड़ा व कर्नाटक गई थी।


यहां उनकी निशानदेही पर जामताड़ा, देवघर और कर्नाटक से आठ आरोपियों राजा हुसैन सोताकनाल निवासी सावड़ी कर्नाटक, विष्णु मंडल निवासी चित्रा देवघर,प्रदीप दास, नरेश दास, विक्की कुमार, राकेश दास निवासी करमाटांड जामताड़ा, संतोष मंडल निवासी दूधानी व सुशील महतों निवासी बाकुडीह जामताड़ा को गिरफ्तार किया है। इनसे फरीदाबाद के तीन थाना क्षेत्रों में हुई ऑनलाइन ठगी के मामले सुलझाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed