{"_id":"943befc4a782d5527f85cc17556cdf98","slug":"faridabad-city-bus-delhi-traffic-police-and-roadway-truce","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद सिटी बसः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद सिटी बसः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज में ठनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और हरियाणा रोडवेज के बीच एक बार फिर ठन गई है। दिल्ली के आईएसबीटी बस अड्डे पर सिटी बसों के स्टॉपेज को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
आए दिन बसों के चालान काटे जा रहे हैं। इस बाबत बुधवार को बल्लभगढ़ बस डिपो ने दिल्ली में बैठने वाले अपने फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी (एफएसओ) को शिकायत भेजी। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 26 सिटी बसें दिल्ली आईएसबीटी जाती हैं। ये बसें आईएसबीटी के बाहर जाकर रुकती हैं और वापस बल्लभगढ़ आने के लिए सवारियां लेती हैं।
विज्ञापन
सिटी बस कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बसों को सवारियां बिठाने के लिए रुकने नहीं दे रहे हैं। ऐसा करने पर चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को भी रूट पर गई एक बस का 1,100 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उसी जगह पर अन्य राज्यों की बसों को कई घंटे खड़ा किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों को भी रुककर सवारियां लेने की अनुमति दी जा रही है। जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से सवाल किया जाता है तो वे अपनी वर्दी का रौब दिखाते हैं।
सिटी बस के ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि इस माह 16 चालान हो चुके हैं। बसों के चालान से पूर्व वीडियोग्राफी जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। चालकों की कई शिकायतें आई हैं, जिसके बाद महाप्रबंधक को इसकी जानकारी दी गई है।
महाप्रबंधक महिपाल ने बताया कि शिकायत आईएसबीटी के एफएसओ को भेज दी गई है। मामले को निपटाने के लिए आला अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।