{"_id":"615af25e8ebc3e6294460dbb","slug":"faridabad-bk-hospital-8-bedded-woman-ward-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बीके अस्पताल में आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बीके अस्पताल में आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड
Mon, 04 Oct 2021 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:54 PM IST
सार
बीके अस्पताल में महिलाओं के लिए पहले से ही अलग वार्ड हैं। लेकिन मौजूदा समय में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते उन्हें पुरुष या सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। कई बार महिला वार्ड में पुरुष को भर्ती करना पड़ जाता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू से पीड़ित महिलाओं को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग अब बेहतर सुविधा देगी। इसके लिए बीके नागरिक अस्पताल में आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार तक जिले में कुल 124 मरीजों की संख्या है। वहीं, मलेरिया से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या नौ है।
विज्ञापन
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि गमलों, टायर व गड्ढों आदि में पानी नहीं जमने दें। अपने आसपास साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
वहीं बीके अस्पताल में महिलाओं के लिए पहले से ही अलग वार्ड हैं। लेकिन मौजूदा समय में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते उन्हें पुरुष या सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। कई बार महिला वार्ड में पुरुष को भर्ती करना पड़ जाता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में अलग से आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
चल रहा है डोर टू डोर सर्वे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू-मलेरिया के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐेसे में जिले में एक अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाया गया है।
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं। बीके अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा डोर टू डोर सर्वे भी कराया जा रहा है। जिले में फॉगिंग का कार्य भी चल रहा है।- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी