फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Famous chess coach and player rajkumar dies off electrocution in Ghaziabad

शतरंज के मशहूर कोच राजकुमार की आकस्मिक मौत से शोक में परिवार, ये है वजह

Sat, 26 Oct 2019 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Oct 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Famous chess coach and player rajkumar dies off electrocution in Ghaziabad
शतरंज खिलाड़ी व कोच राजकुमार - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के केशवकुंज में रहने वाले शतरंज खिलाड़ी व कोच राजकुमार की शुक्रवार देर रात आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उनकी मौत की वजह विद्युत विभाग की लापरवाही बताई जा रही है।

विज्ञापन


राजकुमार केशवकुंज की गली नंबर-20 में रहते थे। उनके घर पर मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम मजदूर छत से सरिया उतार रहा था। राजकुमार ने सरिया नीचे पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन


राजकुमार के कहने पर मजदूर ने रस्सी छोड़ी तो सरिया मकान के बगल में लगे ट्रांसफार्मर से टच होने के बाद 11000 की लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से कोच राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज खिलाड़ियों ने शनिवार शाम 4:30 बजे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है। परिजनों ने विद्युत निगम की लापरवाही का हवाला देते हुए थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे उनके भाई व अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राजकुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed