फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family members accused his wife of murder In case of death of a young man in Surajpur Greater Noida

बीवी के चरित्र पर शक: खुलासे के लिए पत्नी के करीबियों की जांच कर रही पुलिस, परिजनों ने हत्या के लगाए हैं आरोप

Fri, 03 Nov 2023 02:47 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

UP News Today: भाई ने मृतक की पत्नी रोली, उसके कथित प्रेमी और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस रोली के मोबाइल की सीडीआर समेत अन्य की जांच कर वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Family members accused his wife of murder In case of death of a young man in Surajpur Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मिग्सन सोसाइटी के पास हरदोई के आलोक सिंह की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस उनकी पत्नी के करीबियों की जांच कर रही है। परिजन का आरोप है कि आलोक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। भाई ने आलोक की पत्नी रोली, उसके कथित प्रेमी और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस रोली के मोबाइल की सीडीआर समेत अन्य की जांच कर वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई निवासी आलोक सिंह ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते थे। वह साइट बी औद्योगिक एरिया स्थित कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार दोपहर उनका शव सूरजपुर में मिग्सन सोसाइटी से 100 मीटर दूर मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो देखा कि आलोक के गले पर निशान बने हुए थे। शव को तिरपाल से ढक दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि आलोक की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में मृतक के भाई ने आलोक की पत्नी पर ही प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed