Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, बारिश के चलते डूबने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा
दिल्ली सरकार ने की बारिश के बाद डूबने और जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। जलमंत्री आतिशी ने मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया।
विस्तार
दिल्ली सरकार ने बारिश से डूबने वालों के लिए मुआवजे को लेकर एक बड़ा एलान किया है। 28 जून को अत्यधिक बारिश हुई, जिससे राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान पानी में डूबकर कुछ लोगों की मौत हो गई। सरकार ने अब मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
Delhi Govt announces compensation of Rs. 10 lakhs for the families of all those who drowned and lost their lives after the extreme rainfall on June 28.
विज्ञापन
Minister Atishi directs the ACS Revenue to identify those who lost their lives with the support of area hospitals and Delhi… pic.twitter.com/jwFFB0oo11विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 30, 2024
दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने एसीएस राजस्व को क्षेत्र के अस्पतालों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से जान गंवाने वालों की पहचान करने और जीएनसीटीडी की ओर से उन्हें तुरंत उपरोक्त मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया।