फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fall of plaster in hospital injured kid and mother in gurgaon

प्लास्टर गिरने से नवजात और मां को चोट लगी, डरे हुए हैं सभी मरीज

Sun, 26 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 26 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
fall of plaster in hospital injured kid and mother in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह प्रथम तल पर बने गायनी वार्ड की छत का प्लास्टर गिरने से 12 घंटे के नवजात और उसकी मां को चोट लग गई। प्लास्टर गिरने की घटना के बाद गायनी वार्ड के सभी मरीज डरे हुए हैं और वहां से मरीज शिफ्ट होना चाहते हैं। बता दें कि 11 अप्रैल को भी इमरजेंसी वार्ड का प्लास्टर गिरने से चार लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे गायनी वार्ड में छत से प्लास्टर का एक थोड़ा सा हिस्सा बेड नंबर-24 पर गिरा। सेक्टर-30 निवासी मोनी को डिलीवरी के बाद इसी बेड पर शिफ्ट किया गया था। मोनी शुक्रवार देर शाम अस्पताल में भर्ती हुई थी। रात करीब 10:00 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही परिजनों का आना-जाना अस्पताल में लगा हुआ था। बताया गया है कि मोनी ने नवजात को अपने पास लिटा रखा था कि अचानक छत का प्लास्टर उसके बेड पर गिरा, जो उसके कंधे व बच्ची के मुंह पर लगा। इससे मोनी चीख उठी। परिजनों ने तुरंत ही मां-बेटी को वहां से हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में मां-बेटी को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है।


प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांता गोयल का कहना है कि मां-बच्चे दोनों खतरे से बाहर है। अस्पताल की मरम्मत को लेकर निगम से बात चल रही है। पीडब्ल्यूडी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। आईआईटी इंजीनियर द्वारा सर्वे कराकर जल्द ही इस इमारत की मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed