{"_id":"5f1c2c8346fb5c220e3cfb9d","slug":"fake-site-created-in-the-name-of-prime-jobless-allowance-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना फर्जी साइट बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना फर्जी साइट बनाई
Sat, 25 Jul 2020 06:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:28 PM IST
सार
- सोशल मीडिया से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने कराया बंद
विज्ञापन
online crime
विस्तार
बेरोजगारों से रुपये ऐंठने के लिए ठगों ने प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के नाम से फर्जी वेबसाइट बना डाली। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इसे बंद कराया। साथ ही लोगों से अपील की है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने से पूर्व इन वेबसाइटों की पड़ताल कर लें। इसके लिए पीआईबी बुलेटिन व अन्य साइट्स का हवाला दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्स एप पर एक यूआरएल/लिंक देखा गया। इस पर क्लिक करने से एक वेबसाइट खुलती थी। इसका नाम प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना था। वेबसाइट पर बेरोजगार युवकों को कल्याणकारी योजना की सूचनाएं और लाभ प्राप्त करने के बारे में भ्रमित किया गया था।
सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो यह वेबसाइट फर्जी मिली। किसी ठग ने बेरोजगार युवाओं को फंसाने के लिए इसे बनाया था। वेबसाइट को बंद कर पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उनसे कहा गयाहै कि पहले से सत्यापित वेबसाइट या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ही लेनदेन करें।