फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake share trading app duped people of lakhs of rupees by promising daily returns on investment

Delhi NCR News: फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर दैनिक रिटर्न का झांसा देकर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने गुजरात से दो जालसाजों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप में निवेश पर पांच से दस फीसदी दैनिक रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी जालसाजों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक शख्स से 11.20 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबरकांठा, गुजरात निवासी जाबिर हुसैन और माज आरोदिया के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक पासबुक, दो डेबिट कार्ड और एक चेक बुक बरामद की है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 13 मई को नेशनल क्राइम पोर्टल के जरिये साइबर सेल को ठगी की शिकायत मिली। इसमें शिकायतकर्ता ने ब्लिंकएक्समैक्स नामक एक फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिये निवेश करने पर 11.20 लाख की ठगी होने की शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने उससे पहली बार फेसबुक ग्रुप के जरिये संपर्क किया था। जालसाजों ने निवेश पर पांच से 10 फीसदी रिटर्न का आश्वासन दिया। आरोपियों ने फर्जी लाभ स्क्रीनशॉट भी दिखाए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को जालसाजों के नंबर और बैंक खातों के जरिये पता चला कि आरोपी गुजरात के साबरकांठा से जालसाजी को अंजाम दे रहे हैं। तकनीकी जांच के जरिये पुलिस ने आरोपियों जाबिर हुसैन और माज अरोदिया की पहचान की और पुलिस टीम ने साबरकांठा के गढ़ा गांव में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग एप्लिकेशन बनाए और सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये निवेशकों को लुभाया। पीड़ितों का विश्वास जीतने के बाद उन्होंने उन्हें अपने सहयोगियों के बैंक खातों में पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किया। फिर ठगी गई धनराशि को उनके स्रोत को छिपाने के लिए कई बैंक खातों में जमा किया। जिसके जरिये पैसा गुजरात और महाराष्ट्र के बैंक खातों में पहुंचाया गया।

शुरुआती जांच में इस नकली एप के जरिये धोखाधड़ी के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें शामिल ज्यादातर आरोपी गुजरात और आसपास के राज्यों से इस नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed