{"_id":"5f64a52742e8fa12752e49b9","slug":"fake-ips-officer-car-theif-drugs-connection-seize-70000-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आईपीएस कार चोर का सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, नशे की 70 हजार गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आईपीएस कार चोर का सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, नशे की 70 हजार गोलियां बरामद
Fri, 18 Sep 2020 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस का ड्रग्स
- फोटो : अमर उजाला
दस सितंबर को बदरपुर से गिरफ्तार वाहन चोरी के आरोपी फर्जी आईपीएस अबंग मेहताब और कबीर का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। दोनों आरोपियों को सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच ने बदरपुर से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
इसके बाद रिमांड पर लेकर छानबीन के दौरान आरोपी के दिल्ली स्थित ठिकाने से 70 हजार ड्रग्स की गोलियां बरामद हुई हैं। वहीं मणिपुर गई क्राइम ब्रांच टीम को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने मणिपुर से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान मोहम्मद असगर व अरिबम गुनानांडा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लेकर आई है। इन्हें आज कोर्ट में पेश करके पुलिस फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कबीर व मेहताब की 8 दिनों की रिमांड अवधि आज पूरी हो रही थी। रिमांड पर इनसे ड्रग्स के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन