{"_id":"5d6aecd38ebc3e0131497938","slug":"fake-income-tax-officer-absconded-with-jewelry-worth-50-lakh-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आयकर अधिकारी बनाया ज्वेलर से 50 लाख का जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आयकर अधिकारी बनाया ज्वेलर से 50 लाख का जेवरात लेकर फरार
Sun, 01 Sep 2019 03:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिण दिल्ली क ग्रेटर कैलाश इलाके में आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बदमाशों ने एक ज्वेलर से 50 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात ठग लिए। आरोपियों ने बांग्लादेशी आतंकियों का डर दिखाकर ज्वेलर के बैग की जांच करने लगे। इतना सोना देखकर आरोपियों ने सोने के मालिक को बुलाकर लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
पीड़ित पास के एक ज्वेलर के पास गया तो आरोपी बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित देवकुमार दास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित देव कुमार दास (36) परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। उसका ऑर्डर पर जेवरात बनाने का कारोबार है। देव कुमार बड़े ज्वेलर से सोना व हीरे लाकर जेवरात तैयार करता है। पिछले दिनों वह ग्रेटर कैलाश के मुल्तानी ज्वेलर्स के यहां से सोना व हीरे लेकर आया था। 26 को उसने जेवरात तैयार किए और वह माल दे आया। वापसी में उसे दोबारा बड़ा ऑर्डर मिल गया।
विज्ञापन
इस बीच जेवरात लेकर वह एक दुकान पर चाय पीने लगा। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोपी ने युवक को बंगाली बताकर साहब के बुलाने की बात की। देवकुमार डर गया। वह दूसरे युवक के पास पहुंचा। आरोपी ने उससे कहा कि बांग्लादेश से आतंकी आए हुए हैं, तुम अपनी चेकिंग करवाओ।
आरोपियों ने देवकुमार को कहा कि वह आयकर विभाग से हैं। इतना सोना लेकर कहा जा रहे हो। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए सोने के मालिक को बुलाने के लिए कहा। आरोपियों ने जेवरात का बैग अपने पास ही रख लिया। देवकुमार उनके झांसे में आ गया और मुल्तानी ज्वेलर के पास पहुंचा। वहां से सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोग पहुंचे। लेकिन तक तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।