{"_id":"5fd97b67d8d79f726a761af2","slug":"fake-call-center-busted-in-uttam-nagar-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, ऑन लाइन और ऑफ लाइन खरीदारी पर 20 से 30 छूट का झांसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम नगर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, ऑन लाइन और ऑफ लाइन खरीदारी पर 20 से 30 छूट का झांसा...
Wed, 16 Dec 2020 08:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहदरा जिले के साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक डॉक्टर, नर्स समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंग सरगना राजस्थान निवासी राज कुमार (28), फरीदाबाद निवासी राजेश उर्फ डॉ. अमन (35) और नर्स बबीता (22) के रूप में हुई है।
आरोपी 10 रुपये के रजिस्ट्रेशन चार्ज पर ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी करने पर 20 से 30 फीसदी छूट का झांसा देकर एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहते थे। वहां पर बिना ओटीपी शेयर किए ही पीड़ितों के खाते से मोटी रकम ट्रांसफर कर ली जाती थी।
आरोपी गैंग देशभर में सैकड़ों लोगों के साथ लाखों की ठगी कर चुका है। पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल, दो अतिरिक्त सिमकार्ड और साढ़े नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि सात अक्तूबर को गांधी नगर थाने में अमित नामक युवक ने इसी तरह ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को क्रेडिटे कार्ड डिवीजन से बताकर उसकी काफी जानकारी अमित को बताई। इसके बाद भरोसा जीतकर महज दस रुपये में रजिस्ट्रेशन कराकर मोटा डिस्काउंट का झांसा दिया गया।

जैसे ही अमित ने वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया, उसके खाते से बिना ओटीपी शेयर किए दस हजार रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान राजन ने बताया कि वह गैंग सरगना है।
उसने कस्टमर का डाटा खरीदकर कॉल सेंटर बनाया। इससे पूर्व उसने ऐसी वेबसाइट बनवाई, जिस पर रजिस्ट्रशेन करने के दौरान आरोपियों को उनकी गुप्त जानकारियां भी दिख जाती हैं। इसके बाद आरोपी बड़े आराम से लोगों के खाते में सेंध लगा देते हैं। आरोपी राजेश आरएमपी डॉक्टर है, वहीं बबीता नर्स है। इन लोगों ने राजन को बैंक खाते और फर्जी पतों पर सिमकार्ड उपलब्ध कराया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।