{"_id":"629a4614499d82cf327be7e909db1241","slug":"facilities-will-increas-at-noida-city-centre-metro-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बढ़ेगी सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह में सिटी सेंटर से मेट्रो लेने वाले लोगों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, मेट्रो प्रबंधन एक माह के अंदर स्टेशन पर दूसरी तरफ बनी दोनों सीढ़ियों को शुरू कर देगा। इनका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही एएफसी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट लग जाएंगे।
विज्ञापन
सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर नोएडा के दूसरे मेट्रो स्टेशन की तुलना में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। औसतन यहां पर एक दिन में 70,000 से 72,000 हजार लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
पीक ऑवर्स में इस मेट्रो स्टेशन पर भीड़ लग जाती है। टोकन काउंटर से लेकर मेट्रो स्टेशन के ऊपर और बाहर निकलने वाले लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
इसलिए मेट्रो प्रबंधक सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के दूसरे साइड भी सीढ़ियां बना रहा है। जिसे बनाने का लगभग काम पूरा हो चुका है। अब एएफसी गेट लगाए जाने हैं। इसके अलावा स्टेशन के ऊपर जाने के लिए लगने वाली लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन