फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook India executive  Ankhi Das files complaint with Delhi Police after receiving threats

फेसबुक इंडिया की अधिकारी को मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Mon, 17 Aug 2020 05:49 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 17 Aug 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Facebook India executive  Ankhi Das files complaint with Delhi Police after receiving threats
अंखी दास - फोटो : सोशल मीडिया

फेसबुक इंडिया की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी अंखी दास ने दिल्ली पुलिस में धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अंखी दास को जान से मारने की दमकी दी जा रही है, जिसे लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास की शिकायत पर साइबर सेल यूनिट काम कर रही है। 

दास ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग ऑनलाइन पोस्ट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उन्हें लेकर अश्लील कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार ये धमकियां 14 अगस्त को वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक लेख के संबंध में हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि उन्हें लेख प्रकाशित होने के बाद से धमकियां मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शिकायत में अंखी दास ने कहा है कि ऑनलाइन कंटेंट के जरिए उनके और उनके परिवार को जीवन और हिंसा का खतरा है। उन्होंने दावा किया है कि कंटेंट में एक समाचार लेख के आधार पर उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश की जा रही है।  


अंखी दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें आरोपियों द्वारा राजनीतिक जुड़ाव के कारण जानबूझकर अपमानित किया जा रहा था और अब उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन धमकी दी जा रही है। इसके द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक पर छपे लेख के बाद से कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed