फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook dispute Delhi police cyber cell record statement of asia public policy director ankhi das in matter

फेसबुक विवाद के बीच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दर्ज किया एशिया पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास का बयान

Tue, 18 Aug 2020 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2020 12:45 PM IST
सार

- साइबर सेल को सौंपा गया मामला, अंखी को मिल रही जान से मारने की धमकी 
- अमेरिकी अखबार में लेख के बाद फेसबुक को लेकर मचा हुआ है बवाल

विज्ञापन
facebook dispute Delhi police cyber cell record statement of asia public policy director ankhi das in matter
अंंखी दास मार्क जुकरबर्ग के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फेसबुक की दक्षिण एशिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास का बयान मंगलवार को दर्ज कर लिया है। अंखी दास ने सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस में की थी।

विज्ञापन


अंखी दास ने अपनी शिकायत में जिन लोगों के बारे में बताया है उन सभी की पहचान की जा रही है। कल इस मामले में साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की थी।

सोमवार को ही साइबर सेल को सौंपी गई थी जांच 
फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंखीदास ने पुलिस को बताया, उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे मैसेज व गालियां पोस्ट की जा रही हैं।
विज्ञापन


अंखी दास को फेसबुक पर हेट स्पीच को लेकर बनाई गई गाइडलाइंस का पालन नहीं करवाने के आरोपों के बाद यह धमकियां दी जा रही हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी अंखी दास फेसबुक की इंडिया और साउथ-सेंट्रल एशिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से वह यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने सोमवार सुबह कई जिला पुलिस को मेल कर अपनी शिकायत दी। इसके बाद शिकायत को साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया। अंखी दास ने कहा,उन्हें फेसबुक व ट्विटर पर अलग-अलग लोगों से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा भद्दी टिप्पणियां व गालियां लिख रहे हैं।

उन्होंने ऑनलाइन पोस्टिंग व कंटेंट के जरिए खुद को खतरा बताया है। उन्होंने शिकायत में उन ट्विटर व फेसबुक हैंडल का नाम भी लिखा है, जिनसे उनको धमकियां मिल रही हैं।

इस रिपोर्ट पर छिड़ा है विवाद

अंखी दास ने दिल्ली पुलिस को शिकायत उस समय दी है कि जब फेसबुक को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में ‘फेसबुक हेट-स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स’ हेडिंग से प्रकाशित रिपोर्ट के बाद भारत में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है।

अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक भारत में भाजपा नेताओं के हेट स्पीच  के मामलों में नियमों में ढील बरतता है। वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट के बाद ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर सवाल उठाए थे। फेसबुक से पहले अंखी दास माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर चुकी हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सार्वजनिक नीति, कानूनी और कॉरपोरेट मामले में निदेशक रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed