फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion was demanded from Malaysia and Dubai, police arrested the gangster

Delhi Crime: मलयेशिया औक दुबई से मांगी जाती थी रंगदारी, पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 07:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 07:27 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने गोगी गैंग/दिनेश करालिया गैंग के गैंगस्टर सितेंदर कुमार उर्फ मटरू (31) को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य मलयेशिया और दुबई से जबरन वसूली के लिए कॉल करते थे, जबकि सितेंदर अपने साथियों के साथ जबरन वसूली व शिकार को डराने के लिए फायरिंग करता था।

विज्ञापन
Extortion was demanded from Malaysia and Dubai, police arrested the gangster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने गोगी गैंग/दिनेश करालिया गैंग के गैंगस्टर सितेंदर कुमार उर्फ मटरू (31) को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य मलयेशिया और दुबई से जबरन वसूली के लिए कॉल करते थे, जबकि सितेंदर अपने साथियों के साथ जबरन वसूली व शिकार को डराने के लिए फायरिंग करता था। गिरफ्तार गैंगस्टर तीन अलग-अलग जबरन वसूली के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के केएन काटजू मार्ग थाना, पालम गांव थाना और मसूरी थाने में जबरन उगाही के मामले  दर्ज हैं। इसका  एक साथी अजय अभी भी फरार है, जो दुबई में छिपा हुआ है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के  विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि केएन काटजू मार्ग थाने में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में वांछित गोगी गैंग/दिनेश करालिया गैंग का प्रमुख सदस्य सितेंदर अपने कुछ सहयोगियों से मिलने के लिए भगवती गार्डन एक्सटेंशन के पास आएगा। इंस्पेक्टर व एसआई हितेश की टीम ने यहां घेराबंदी कर वीपीओ ढिगाल, पाना माल्यान, थाना दुजाना, जिला झज्जर, हरियाणा निवासी धर्म सिंह के पुत्र सितेंद्र कुमार उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सितेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि वह कुख्यात गोगी/दिनेश करालिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह हाल ही में अजय के साथ जबरन वसूली के लिए मलेशिया और दुबई गया था। पिछले दो महीनों में गिरोह ने रोहिणी, पालम और गाजियाबाद के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी।  

विज्ञापन

निशाने पर था दुबई का व्यापारी
उनके निशाने पर दुबई में रहने वाला एक एनआरआई व्यापारी भी था। दबाव बनाने के लिए, गिरोह ने गाजियाबाद में एनआरआई के रिश्तेदार के घर पर गोलीबारी करने की साजिश रची थी। दिनेश करालिया के नेटवर्क के बारे में आरोपी सितेंदर ने खुलासा किया  है कि जेल में बंद गैंगस्टर दिनेश करालिया के एक रिश्तेदार ने घटना को अंजाम देने के लिए शार्प शूटरों को काम पर रखने में मदद की। इसका उद्देश्य दुबई में रहने वाले एनआरआई व्यापारी को जबरन वसूली की रकम चुकाने के लिए डराना था।

आरोपी ने पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा किया हुआ है
आरोपी सितेंदर कुमार ने 2011 में अपना पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पूरा किया। इसके बाद, उसने अपनी डिप्लोमा योग्यता के आधार पर धारूहेड़ा और गुरुग्राम में विभिन्न निजी कंपनियों के लिए काम किया। लगभग 5-6 साल पहले वह दिल्ली आ गया। इसके बाद ब्याज पर पैसा फाइनेंस करने का काम करने लगा। शुरू में इसका धंधा खून फला-फूला।

अजय से मुलाकात हुई
लगभग दो साल पहले, सितेंदर की मुलाकात एक परिचित के माध्यम से गोगी गैंग/दिनेश करालिया गैंग का सदस्य अजय से हुई। अजय ने उसे बताया कि गोगी और दिनेश करालिया सहित कई अपराधी पहले भी व्यापारियों से पैसे ऐंठने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अजय ने अवैध वित्तीय लाभ के लिए व्यापारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली की साजिश के बारे में उसे बताया। इसके बाद दोनों ने कुख्यात गोगी/करालिया गिरोह के अन्य सदस्यों की मिलीभगत से जबरन वसूली करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed