फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion demand of Rs 25 lakh has been demanded from a video call businessman in Delhi

पिस्टल दिखाकर मांगी रंगदारी: दिल्ली में कारोबारी को धमकी, आरोपी बोला- पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे

Wed, 29 Nov 2023 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 07:08 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में  वीडियो कॉल कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, जांच चल रही है।

विज्ञापन
Extortion demand of Rs 25 lakh has been demanded from a video call businessman in Delhi
कारोबारी से मांगी रंगदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कपड़ा कारोबारी से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को नामी गैंगस्टर का साथी बताकर पीड़ित को कॉल की। रुपये न देने पर अगले दिन गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी वीडियो कॉल पर पिस्टल दिखाकर पीड़ित को डराते रहे।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत
पीड़ित ने डरते-डरते मामले की सूचना पुलिस को दी। जाफराबाद थाना पुलिस ने छानबीन के बाद जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को इंटरनेट से कॉल की। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की है कपड़े की दुकान
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नासिर अली ने बताया कि वह परिवार के साथ गली नंबर-9, विजय पार्क, मोहनपुरी में रहते हैं। इनकी घर के नीचे ही कपड़े की दुकान है। 25 नवंबर को अपने घर पर मौजूद थे। इस बीच रात करीब 10.30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने नासिर को धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

नामी गैंग ने मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी
आरोपी ने कहा कि वह नामी गैंग का सदस्य बोल रहा है। जिंदा रहना है तो 25 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। नासिर ने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी बार-बार उनको कॉल कर धमकाने लगे। बाद में आरोपियों ने उनको वीडियो कॉल की। आरोपी पिस्टल दिखाकर कहने लगे कि यदि सुबह तक पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed