{"_id":"63e0660895eb297117145562","slug":"extortion-attempt-by-putting-photo-of-ex-judge-on-whatsapp-dp-in-delhi-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: व्हाट्सएप डीपी पर पूर्व जज का फोटो लगाकर जालसाज ने परिचितों को किया फोन, बोला- कुछ पैसों की जरूरत है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: व्हाट्सएप डीपी पर पूर्व जज का फोटो लगाकर जालसाज ने परिचितों को किया फोन, बोला- कुछ पैसों की जरूरत है...
Mon, 06 Feb 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:07 AM IST
सार
दिल्ली में पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश का फोटो व्हाट्सएप की डीपी पर लगाकर उगाही की कोशिश की गई है। जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर पैसों मांगे। परिचितों से पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व न्यायाधीश ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर पश्चिम जिले में व्हाट्सएप की डीपी पर पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश का फोटो लगाकर उगाही के प्रयास का मामला सामने आया है। जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर पैसों की उगाही करने का प्रयास किया।
परिचितों से पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व न्यायाधीश ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपियों के फोन नंबर के जरिये पहचान करने में जुटी है। दिल्ली की एक अदालत में जिला व सत्र न्यायाधीश रह चुके एसपी सभरवाल अशोक नगर में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके कुछ परिचित व मित्रों ने फोन कर बताया कि उन्होंने उनसे पैसे की मांग की है जबकि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे थे। मित्रों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसों की मांग की गई। व्हाट्सएप की डीपी पर उनका फोटो लगा हुआ है। मित्रों ने उन्हें आरोपियों के दो फोन नंबर भी दिए जिसके जरिये उन्हें फोन कर पैसों की मांग की गई थी।