{"_id":"5d94c77c8ebc3e93ba1b2496","slug":"exposure-to-online-bookmaker-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 167 मोबाइल फोन बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 167 मोबाइल फोन बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
Wed, 02 Oct 2019 09:21 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अवनीत थापर और मनोज कुमार बजाज के रूप में हुई है। आरोपियों ने सट्टा बुक करने के लिए अपने धर में बाकायदा टेलीफोन एक्सचेंज बना रखा था।
चार ब्रीफकेस में 167 मोबाइल फोन (सभी नॉन स्मार्ट) को सिरीज में लगाया हुआ था। सट्टा बुक करने वाला यदि यहां कॉल करता था तो उसकी कॉल सीधे मुख्य बुकी के पास ट्रांसफर हो जाती थी। हर एक फोन के रखरखाव के लिए आरोपियों को 3000 रुपये प्रति फोन के हिसाब से हर माह 4.98 लाख रुपये मिलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य बुकी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि जगतपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जितार नगर इलाके में कुछ लोग बिना किसी इनकम के ठाठ की जिंदगी गुजार रहे हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि उन्हें शक है कि ये लोग कुछ काले धंधे कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीत थापर नामक शख्स के जितार नगर स्थित मकान पर छापा मारा। अवनीत के एक कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। कमरे में चार ब्रीफकेस में 167 फोन को जुगाड़ कर बांधा हुआ था। सभी फोन अलग-अलग तार से एक फोन से कनेक्ट थे। फोन को चार्ज करने का सिस्टम भी वहां लगा हुआ था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन 166 फोन पर सट्टा बुक करवाता है। एक मेन फोन की लाइन मेन बुकी से कनेक्ट हैं, सट्टा बुक करने वालों की कॉल सीधे मेन बुकी के पास चली जाती है। अवनीत ने बताया कि वह यह गोरखधंधा राम नगर निवासी मनोज कुमार के साथ मिलकर कर रहा है।
पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोग इन नंबरों पर कॉल करते हैं। सट्टा बुक करने के बाद वह रकम की लेन-देन मोबाइल एप के अलावा ऑनलाइन करते हैं। उनका काम सिर्फ फोन का रखरखाव करना है। इसके बदले उन्हें हर फोन के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं।