फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Explosion reported at 10 o'clock; injured rushed to hospital within 20 minutes.

Delhi NCR News: दस बजे विस्फोट की सूचना, 20 मिनट में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
-नेहरू प्लेस में आतंकी हमले की सफल मॉक ड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

-अग्निशमन, पुलिस , एनएसजी, बम निपटान समेत सभी विभागों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में से एक नेहरू प्लेस मार्केट में शुक्रवार को आतंकी हमले की आशंका से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल की गई। सुबह 10:00 बजे से 11:20 बजे तक चली इस ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय का आकलन किया। अभ्यास योजना के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने नेहरू प्लेस मार्केट के दो अलग-अलग स्थानों पर नकली बम विस्फोट का परिदृश्य तैयार किया। घटना की सूचना बीट अधिकारी द्वारा मॉक पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस और सभी संबंधित आपातकालीन एजेंसियों ने अपने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को सक्रिय कर तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया। प्रभावित स्थानों तक पहुंच नियंत्रित की गई तथा बचाव व निकासी अभियान समन्वित तरीके से शुरू किया गया। अभ्यास के दौरान घटना स्थल को तुरंत घेर लिया गया, यातायात नियंत्रित किया गया और भीड़ प्रबंधन के उपाय लागू किए गए। बीडीएस ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से बम डिटेक्शन और एंटी-सबोटेज जांच की। इसी दौरान बचाव दल ने नकली घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। एक नकली घायल को घटना के मात्र 20 मिनट के भीतर पीसीआर वाहन से एम्स अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तत्परता और दक्षता का प्रदर्शन हुआ।



इन विभागों ने लिया मॉक ड्रिल में हिस्सा : मॉक ड्रिल की निगरानी अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण-पूर्व), एसीपी कालकाजी, एसएचओ कालकाजी, एटीओ कालकाजी, ब्रावो स्टाफ तथा थाना कालकाजी के पूरे स्टाफ ने की। इसमें एनएसजी, बम निपटान दल (बीडीएस), बम डिटेक्शन टीम (बीडीटी), डॉग स्क्वॉड, दिल्ली पुलिस पीसीआर, टाइगर पीसीआर, यातायात पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली फायर सर्विस और सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (कैट्स) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article