{"_id":"5ec2e4d9c00200659f7f58c3","slug":"expert-opinion-to-defeat-corona-social-distancing-is-necessary-for-the-next-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों की राय: कोरोना को हराना है तो सोशल डिस्टेंसिंग अगले 6 माह तक जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों की राय: कोरोना को हराना है तो सोशल डिस्टेंसिंग अगले 6 माह तक जरूरी
Tue, 19 May 2020 01:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
डॉ. पीके सिंघल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकती है। अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पीके सिंघल बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक रहेगा। यह एक नई बीमारी है।
विज्ञापन
कोरोना के लगातार फैलने का सबसे बड़ा कारण है सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करना। कई स्थानों पर देखने को मिलता है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे वह कोरोना का संक्रमण अपने साथ ला रहे हैं। इस समय कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही इसका सटीक इलाज है।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट के लिहाज से दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली संवेदनशील
विज्ञापन
लोगों को चाहिए की वह जब भी घर से बाहर निकले इस नियम का पालन जरूर करें। सभी को ये मानकर चलना चाहिए की सामने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो सकता है और उससे दूरी बनाकर रखनी है। काफी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अज्ञानता के कारण नियमों की जानकारी नहीं है। ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
डॉ. सिंघल का कहना है कि इस समय देश के जो हालात हैं उन्हें देखकर यही लगता है कि आने वाले छह महीनों तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर एक इंसान को करना होगा।