{"_id":"57c039284f1c1b4339d4ee34","slug":"expectations-of-medals-from-brother-and-sister-duo","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार फिर भाई बहन की जोड़ी से पदक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार फिर भाई बहन की जोड़ी से पदक की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : file
सीनियर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में इस बार भी फरीदाबाद को भाई बहन की जोड़ी से पदक की उम्मीद रहेगी। करनाल में 27 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मिश्रित युगल में गौरव एवं एकता कालिया की जोड़ी पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन
इस जोड़ी ने गत वर्ष भी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक दिलवाया था। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी फाइनल तक नहीं पहुंच सका था। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजय सपरा ने बताया कि करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में टीम के लिए 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी का चयन किया गया था। स्टेट प्रतियोगिता में करनाल, पंचकूला एवं सोनीपत की तरफ से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। ऐसे में जिला स्तर के खिलाड़ियों के सामने चुनौती है।
विज्ञापन
इनका हुआ चयन
पुरुष में सौरव कालिया, मयंक, अंशुल मेहता, नीलेश, खुशांक, गौरव, वरुण, समर, ईशान, खुश चुग है। वहीं महिला खिलाड़ी में एकता कालिया, नूपुर वाधवा, रश्मि, नोमिशा, हूमा, कंचन, विभूति, दिव्या जोशी, तन्वी, दिव्यांग का चयन हुआ है।
विज्ञापन