फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exhibition of objects and garments held at Safdarjung Hospital

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में वस्तुओं और परिधानों की लगी प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पुनर्वास प्रबंधन वाले दिव्यांग मरीजों ने तैयार किए उत्पाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में दिव्यांगजनों द्वार तैयार उपयोगी वस्तुओं और परिधानों की चार दिवसीय प्रदर्शनी का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास (पीएमआर) केवल शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं है। यह व्यक्तियों को सशक्त बनाने और उन्हें स्वतंत्रता एवं सम्मान के साथ समाज में एकीकृत करने के बारे में है।

यह प्रदर्शनी दिव्यांगजनों के कौशल को बढ़ाने और उनके बीच वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को दर्शाती है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बाम्बा ने कहा कि मरीजों को उनके पुनर्वास के दौरान सार्थक कौशल से लैस करते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पीएमआर विभाग के व्यावसायिक मार्गदर्शन अनुभाग ने अस्पताल में पुनर्वास प्रबंधन वाले दिव्यांगजन मरीजों ने इन वस्तुओं को तैयार किया है। विभाग प्रमुख डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि मरीज केवल नैदानिक देखभाल के प्राप्तकर्ता नहीं हैं बल्कि वह कुशल रचनाकारों के रूप में विकसित हो रहे हैं। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित वस्त्र, उपयोगी वस्तुओं और सजावटी उत्पाद उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed