उत्तराखंड में छिपा है आईएस का एक और आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और संदिग्ध आतंकी उत्तराखंड में छिपा हुआ है। ये रुड़की से गिरफ्तार किए गए आईएस के चार आतंकियों का साथी है।
सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस इस आतंकी के काफी करीब पहुंच गई है और इसे जल्द ही पकड़ा जा सकता है। खुफिया विभाग का कहना है कि आईएस के जितने भी संदिग्ध आतंकी भारत में पकड़े गए हैं, वे आपस में जुड़े हुए हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रुड़की से आईएस के जिन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा जाएगा। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से संपर्कसाधा है।
स्पेशल सेल केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने रुड़की, उत्तराखंड से आईएस के जिन चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है उनका एक साथी और है। दिल्ली पुलिस के सामने इसका नाम आ चुका है।
हैंडलर सफी अरमार ने इनको आपस में जोड़ा था
बताया जा रहा है कि ये उत्तराखंड में ही कहीं छिपा हुआ है। स्पेशल सेल उसके काफी करीब पहुंच गई है। उसे कभी भी पकड़ा जा सकता है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये पांचवां आरोपी भी सीरिया जाने वाला था या फिर रुड़की आदि जगहों पर बम धमाके के लिए रची जा रही साजिश में शामिल था या नहीं।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब ये स्पष्ट हो गया है कि देश भर से आईएस के जितने भी आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं वे सब आपस में जुड़े हुए थे। सीरिया में बैठा इनका हैंडलर सफी अरमार ने इनको आपस में जोड़ा था।
देश में सबसे ज्यादा आईएस के आतंकी एनआईए ने गिरफ्तार किए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएस केचार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश पर स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार आईएस आतंकियों को एनआईए को सौंपा जा सकता है। पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आतंकियों को एनआईए को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।