फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy Case: ED Files Chargesheet Against Sanjay Singh In Money Laundering Case

Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट की दाखिल

Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

Liquor policy case : उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy Case: ED Files Chargesheet Against Sanjay Singh In Money Laundering Case
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की। संजय को अक्टूबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से ही आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में हैं।

विज्ञापन

24 नवंबर संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी थी। कोर्ट ने चार दिसंबर तक की हिरासत बढ़ा दी थी। इससे पहले संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। संजय सिंह ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिका दायर की थी, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर से संबंधित है। सीबीआई और ईडी के अनुसार, अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति  2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।


यह आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह ने नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने मौद्रिक कारणों से कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया। गिरफ्तारी के बाद निचली अदालत ने सिंह को ईडी की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed