{"_id":"96bf71a2d0776a358813248b54fe7e47","slug":"example-the-mechanic-s-son-became-a-judge-and-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल : मैकेनिक के बेटे बने जज और इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल : मैकेनिक के बेटे बने जज और इंस्पेक्टर
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो मैकेनिक के बेटों ने कमाल कर दिया। एक जज बनकर गुड़गांव में नौकरी कर रहा है, दूसरा कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर है और तीसरा कर रहा है यूपीएससी की तैयारी।
विज्ञापन
बेटों की कामयाबी से जहां मां-बाप फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं कस्बे के लोग भी उनको बधाइयां दे रहे हैं। पुन्हाना खंड के कस्बा पिनगवां निवासी अनिल कुमार गर्ग पिछले 30 साल से रेडियो ठीक करने की दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कुमार के तीन बेटे हैं, जिनमें सबसे बड़ा कुणाल गर्ग जो बतौर जज गुड़गांव अदालत में कार्यरत है। वहीं उससे छोटा बेटा राहुल गर्ग जो यूपीएससी की तैयारी में जुटा हुआ है जबकि तीसरा बेटा नितिन गर्ग, जिसने हाल ही में एसएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया रेंक 1422 हासिल कर कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज विभाग चैन्नई के आया नगर में बतौर इंस्पेक्टर ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
अनिल कुमार का कहना है कि मेवात में बिना पैसे नौकरी नहीं लगती, लेकिन उसने ठान लिया था कि बेटों को बेहतर शिक्षा दिलाकर इस काबिल बनाऊंगा कि नौकरी उनके कदम चूमें। आज उनके दो बेटों ने तो ये काम कर दिखाया है। तीसरे बेटे से भी उम्मीद है कि वह आईएएस या आईपीएस बनकर उसके ख्वाबों को पूरा करेगा।
नितिन गर्ग ने बताया कि उसने पहली से आठवीं तक पिनगवां के गीता विद्या मंदिर स्कूल, दसवीं और बारहवीं कुरुक्षेत्र के गीता आसीय निकेतन और बीटेक फरीदाबाद के मानव रचना यूनिवर्सिटी से पास की थी। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता की तमन्ना थी कि मैं आईएएस बनूं। नितिन का कहना है कि फिलहाल की नौकरी से वह खुश है लेकिन वह अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि मेवात में काफी टैलेंट है, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। अगर बिना पैसे नौकरी पानी है तो मेवात के युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं भीम गर्ग, अजय गर्ग और गजानंद ने अपने भतीजों की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके भतीजों ने सिर ऊंचा कर दिया है। वहीं पिनगवां के सरपंच संजय सिंगला उर्फ बिल्लू का कहना है कि जल्दी ही समारोह आयोजित कर नितिन गर्ग को पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा।