फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exam special trains will run today and tomorrow for the SI exam of UP Police.

Exam Special Train: UP पुलिस की एसआई परीक्षा के लिए आज और कल चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें कहां से

Sat, 14 Mar 2026 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 01:56 AM IST
सार

रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी एग्जाम स्पेशल होगी, जो 14 और 15 मार्च को लखनऊ से शाम 7 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
Exam special trains will run today and tomorrow for the SI exam of UP Police.
demo

विस्तार

उत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन 14 और 15 मार्च को लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज संगम के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, पहली ट्रेन ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी एग्जाम स्पेशल होगी, जो 14 और 15 मार्च को लखनऊ से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम एग्जाम स्पेशल भी 14 और 15 मार्च को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइमा, सिवैथ, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
उत्तर रेलवे ने औंरीहार जंक्शन और भटनी जंक्शन के बीच प्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल (14005) ट्रेन 18 से 25 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के बजाय छपरा-फेफना जंक्शन-इंदारा जंक्शन-मऊ मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन एकमा, चैनवा, दरौंदा जंक्शन, सिवान जंक्शन, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी जंक्शन, सलेमपुर जंक्शन और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी (14006) ट्रेन 22 से 24 मार्च तक मऊ-भटनी-छपरा के बजाय मऊ-इंदारा जंक्शन-फेफना जंक्शन-छपरा मार्ग से संचालित की जाएगी। इस अवधि में बेल्थरा रोड, सलेमपुर जंक्शन, भटनी जंक्शन, भाटपार रानी, मैरवा, जीरादेई, सिवान जंक्शन, दरौंदा जंक्शन, चैनवा और एकमा स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।

बुढलाडा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने बुढलाडा (बीएलजेड) स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा में आयोजित होने वाले समागम और आध्यात्मिक सभा के अवसर पर की गई है।

रेलवे के अनुसार यह ठहराव 20 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का बुढलाडा स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार दो मिनट का ठहराव होगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 20410 बठिंडा-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस 20 से 28 मार्च के बीच बुढलाडा स्टेशन पर शाम 4.44 बजे पहुंचेगी और 4.46 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20409 दिल्ली कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस इसी अवधि में बुढलाडा स्टेशन पर सुबह 10.59 बजे पहुंचेगी और 11.01 बजे रवाना होगी।


प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलेंगी
उत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04123/04124 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज जंक्शन विशेष ट्रेन का संचालन 15 मार्च से 29 जून तक किया जाएगा। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 31-31 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज जंक्शन विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार यह विशेष ट्रेन मार्ग में शंकरगढ़, दभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed