फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex aap leader shazia ilmi can join bjp.

केजरीवाल को राजनीति में टक्कर देंगी दो महिलाएं!

Fri, 10 Oct 2014 04:55 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
ex aap leader shazia ilmi can join bjp.

दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में दो महिला नेताओं से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने राजधानी में चुनाव होने की संभावनाओं के चलते केजरीवाल के खिलाफ एक ताकतवर उम्मीदवार उतारने की सोच रही है। अगर चुनाव होते हैं तो पार्टी ऐसे उम्मीदवार को केजरीवाल के मुकाबले सामने लाएगी जो उनकी कमजोरियों से वाकिफ हो उन्हें हराने का माद्दा भी हो।
विज्ञापन


चुनाव चाहे जब हों लेकिन भाजपा की ये रणनीति सफल होती दिख रही है। पार्टी को ऐसे दो चेहरे मिल गए हैं जिन्हें वह केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अपने साथ शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वो दोनों चेहरे

ex aap leader shazia ilmi can join bjp.

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जाते रहे हैं कि पार्टी किरण बेदी को दिल्ली की सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है।

अब शाजिया इल्मी के भी भाजपा में शामिल होने के संकेत मिलने से जहां भाजपा का मनोबल बढ़ा तो वहीं आप के खेमे में चिंता के बादल नजर आने लगे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर शाजिया ने केजरीवाल को भी बड़ा झटका दिया है।

समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़ी व बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली शाजिया इल्मी अब भाजपा के करीब दिख रही है। भाजपा नेताओं के मंच पर बृहस्पतिवार को इल्मी की मुस्कान और उनके हाव भाव से साफ झलक रहा था कि वे जल्द ही भाजपा के काफी करीब आने वाली हैं। यह भी संभव है कि वह जल्द पार्टी में शामिल होने का ऐलान भी कर दें।

केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी शाजिया?

ex aap leader shazia ilmi can join bjp.

शाजिया इल्मी के आने से की उम्मीदों से दिल्ली में भाजपा को अल्पसंख्यक चेहरे की तलाश भी पूरी होती दिख रही है। भाजपा ने इल्मी और इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी के हाथ में झाड़ू थमा कर अल्पसंख्यक समुदाय को भी संदेश देने की कोशिश की है कि वह इस समुदाय से दूरी बनाकर चलने वाली पार्टी नहीं है।

भाजपा इन्हें आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि इल्मी का कहना है कि वह फिलहाल भाजपा में शामिल होने नहीं जा रही है। कांग्रेस पार्टी भी अगर उन्हें किसी अच्छे अभियान के लिए आमंत्रित करती है तो वह मंच साझा करने में परहेज नहीं करेंगी।

हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इल्मी को आगामी विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़वा सकती है। उधर, यह भी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें मालवीय नगर से विधानसभा चुनाव में टिकट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed