फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EWS Category Admission Aadhaar is mandatory for admission in second to ninth class

EWS Category Admission: दूसरी से नौवीं में दाखिले के लिए आधार अनिवार्य, 22 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Mon, 12 Jun 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 10:12 PM IST
सार

दूसरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु छह वर्ष से अधिक व सात वर्ष से कम, तीसरी कक्षा के लिए आयु सात वर्ष से अधिक व आठ वर्ष से कम, चौथी कक्षा के लिए आठ वर्ष से ज्यादा व नौ वर्ष से कम होना जरूरी है।

विज्ञापन
EWS Category Admission Aadhaar is mandatory for admission in second to ninth class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों में बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्लयूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरु होने जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का आधार कार्ड अनिवार्य होगा। एक से अधिक आवेदन से बचने के लिए शिक्षा निदेशालय ने आधार कार्ड को अनिवार्य किया है। यदि कोई आवेदक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करना चाहता है तो उसे पहले फॉर्म को हटाना होगा और सही ब्यौरे के साथ दोबारा फॉर्म को ऑनलाइन जमा करना होगा।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने इन सीटों पर दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से 22 जून से तीन जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 12 जुलाई को निकाला जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि एक बार सीट आवंटन होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि आवंटित सीट पर आवेदक 31 जुलाई तक दाखिला नहीं लेता है तो उसका आवंटन रद्द हो जाएगा। दिशा-निर्देशों के साथ निदेशालय ने स्कूलों में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु छह वर्ष से अधिक व सात वर्ष से कम, तीसरी कक्षा के लिए आयु सात वर्ष से अधिक व आठ वर्ष से कम, चौथी कक्षा के लिए आठ वर्ष से ज्यादा व नौ वर्ष से कम होना जरूरी है। इसी तरह से पांचवीं कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु नौ वर्ष से ज्यादा व दस वर्ष से कम, छठी के लिए दस वर्ष से ज्यादा ग्यारह वर्ष से कम, सातवीं के लिए 11 वर्ष से ज्यादा 12 वर्ष से कम, आठवीं के लिए 12 वर्ष से ज्यादा व 13 वर्ष से कम, नौवीं के लिए 13 वर्ष से ज्यादा व 14 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed