फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Evidence of negligence is looking everywhere in the city, on the highway are open manhole

शहर में हर जगह दिख रहे लापरवाही के सबूत, हाईवे पर भी खुले हैं मैनहोल

Sat, 04 Jun 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Evidence of negligence is looking everywhere in the city, on the highway are open manhole
खुले मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की लापरवाही से शहर के विभिन्न हिस्सों में खुले मेनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। बावजूद इसके निगम अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। कर्मचारी काम करने के बाद मेनहोल का ढक्कन खोलकर चलते बनते हैं और उसे बंद करना भूल जाते हैं। 
विज्ञापन


निगम की इसी लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार की रात पल्ला मंगलवार सब्जी मंडी के पास खुले मेनहोल में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके पहले भी सेक्टर-21 के पास एक मेनहोल में बच्चा गिर गया था जिसे लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया था। इसके बाद भी निगम लापरवाह बना हुआ है। 
विज्ञापन


हर बार हादसों के बाद नगर निगम के अधिकारी खुले मेनहोल बंद कराने का आश्वासन देते हैं और भूल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल का कहना है कि जल्द ही सर्वे करा सभी खुले मेन होल को बंद करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार देर रात पल्ला में जहां हादसा हुआ था वहां स्थानीय लोगों ने खुद ही मेनहोल को अस्थायी रूप से बंद किया, ताकि कोई और हादसे का शिकार न हो। सीवेज जाम की समस्या होने पर निगम के सफाई कर्मचारी अलग-अलग स्थानों  पर जाते हैं और सफाई के बाद उसे बंद करना भूल जाते हैं। यही हादसे का कारण बनता है।

वर्तमान में बीके चौक के पास सर्विस लेन, सेक्टर-21सी मंदिर के पास, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, हार्डवेयर सोहना रोड, प्याली रोड समेत पूरे हाईवे पर जगह-जगह मेन होल खुले हुए हैं।  
 
सर्वे कराने की कर रहे बात
निगम अधिकारी अब खुले पड़े मेनहोल का सर्वे करा उसे जल्द बंद कराने की बात कह रहे हैं। निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल का कहना है कि ज्यादातर क्षेत्रों में खुले मेनहोल बंद हैं।

फिर भी यदि किसी इलाके में होल खुले हुए हैं तो उनका एक दो दिन में सर्वे करा बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कहीं मेन होल खुला हुआ दिखाई दे तो वह निगम के टोल फ्री नंबर 18004190219 पर सूचना दे सकता है।


हाईवे हुआ ज्यादा खतरनाक
लापरवाही केवल नगर निगम ही नहीं बरत रहा है, बल्कि इस मामले में एनएचएआई भी आगे है। दिल्ली-आगरा हाईवे पर चल रहा हाईवे चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए आफत बन गया है। जगह-जगह खुदाई कर गड्ढे कर दिए गए हैं। हाईवे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मेनहोल बनाए गए हैं, जो खुले हुए हैं। रोजाना इनसे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। रात में हाईवे पर अंधेरे की वजह से स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो जाती है। 
 
कब कब हुए हादसे
10 अक्तूबर 2015: राजीव कॉलोनी में मेनहोल में गिरकर दो साल की बच्ची की मौत।
10 अक्तूबर 2014: सेक्टर छह में मेनहोल में गिरकर एक व्यक्ति की मौत।
24 अक्तूबर 2013: भारत कालोनी में मेनहोल में गिरकर बच्ची की मौत।
08 सितंबर 2009: बाटा चौक पर खुले मेनहोल में गिरा बाइक सवार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed