Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Events will be held at the capital's heritage sites over three days.

Delhi NCR News: तीन दिन तक राजधानी के विरासत स्थलों पर होंगे आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
डीडीए 19 से 21 नवंबर तक मनाएगा विश्व विरासत सप्ताह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से लोगों, खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 19 से 21 नवंबर तक विश्व विरासत सप्ताह मनाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान हौज खास के डियर पार्क, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री के विकास भी, विरासत भी के दृष्टिकोण और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।
डीडीए के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 19 नवंबर को डियर पार्क में स्कूली विद्यार्थियों के लिए हेरिटेज वॉक से होगी। इनटैक के दिल्ली चैप्टर के सहयोग से आयोजित इस वॉक में विद्यार्थियों को बाग-ए-आलम का गुंबद, काली गुमटी, तोहफे वाला गुंबद, मुंडा गुंबद, हौज खास टैंक और किले की ऐतिहासिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही जलाशयों के संरक्षण और पुनर्जीवन का महत्व भी समझाया जाएगा। 20 नवंबर को महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में आम लोगों के लिए हेरिटेज वॉक होगी। इसमें जमाली-कमाली, बलबन का मकबरा, मेटकाफ बोटहाउस, कुली खान का मकबरा और महरौली इंटरप्रिटेशन सेंटर को शामिल किया जाएगा। शाम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वायलिन वादक जोहर अली खान की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

तीसरे दिन 21 नवंबर को कोरोनेशन पार्क में विरासत एवं रचनात्मकता दिवस मनाया जाएगा। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विरासत, सतत विकास, भारतीय कला और स्थापत्य विरासत पर परिचर्चा होगी। इसके अलावा ब्लॉक प्रिंटिंग और सुलेख की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा डीडीए ने इनटैक के साथ छह माह का समझौता भी किया है। इसके तहत संजय वन, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, सुल्तान गढ़ी, तुगलकाबाद, डियर पार्क और नॉर्दर्न रिज में कुल 12 निर्देशित हेरिटेज वॉक आयोजित की जानी हैं। इनमें से महरौली और संजय वन में वॉक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed