फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after a day of Dussehra Ravana is burnt, due Know

यहां दशहरे से एक दिन बाद जलाया जाता है रावण, जानिए वजह

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Even after a day of Dussehra Ravana is burnt, due Know
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

जेवर तहसील में दयौरार एक ऐसा गांव हैं, जिसमें रावण का पुतला दशहरे के एक दिन बाद जलाया जाता है। यहां की रामलीला कमेटी के प्रतिनिधियों का कहना है कि विजयदशमी के दिन बुराई के प्रतीक रावण को मार दिया गया था, मगर उसे अगले दिन जलाया गया था।

विज्ञापन


इस वजह से यहां दशहरा के अगले दिन जलाया जाता है। गांव में दशहरे के दिन भगवान राम की विजय का जश्न मनाया जाता है। इस वर्ष भी दशहरे के एक दिन बाद बुधवार को भी दयौरार में रावण का पुतला दहन किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही गांव में तैयारियां शुरू हो गई। दोपहर में राम रावण युद्ध, मां काली की विशाल झांकी, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ अनेक सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां काली की शोभा यात्रा प्राथमिक स्कूल के समीप बने रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव के मुख्य तिराहे से होती पूरे गांव की परिक्रमा के बाद प्राथमिक स्कूल के मैदान में रावण के पुतले के सामने आकर समाप्त हुई। 

जहां भगवान राम ने शाम पांच बजे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले में अग्नि बाण चलाकर जला दिया। गांव में लगे मेले व पुतला दहन के लिए आसपास के गांव थोरा, भवोकरा, मोहवलीपुर, हिमायूं पुर, चांचली, कलाखरी, मौर से बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुबह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। 


थोरा चौकी के अलावा जहांगीरपुर व नीमका चौकी की पुलिस को मेले की सुरक्षा मे लगाया गया था।  इस मौके पर श्रीराम शर्मा, यशपाल सिहं धीरज शर्मा, कुशलपाल सिंह, दिनेश शर्मा, दुष्यंत सिंह केशव सिंह छौंकर, दीपक शर्मा, सुभाष सिंह, जगवीर सिंह, नेपाल सिंह, ओमवीर सिंह, जयदेव सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed