फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even after 25 days, the measurement of the Irrigation Department's land remains incomplete, action against illegal occupants is stalled.

Delhi NCR News: 25 दिन बाद भी अधूरी पड़ी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
शहर में स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश शुरू होने के 25 दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। 15 जून को शुरू हुए इस अभियान के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे थे। पहले दिन ही आधे से अधिक भूमि की पैमाइश कर ली गई थी, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए बैठे लोगों में हड़कंप मच गया था। हालांकि इसके बाद से पैमाइश की प्रक्रिया ठप पड़ी है और विभागीय टीम दोबारा मौके पर नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, शहर में स्थित यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर विभाग ने प्रशासन के सहयोग से भूमि का सीमांकन और पैमाइश कराने का निर्णय लिया था। 15 जून को शुरू हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर जमीन की नाप-जोख की। पहले दिन की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में भूमि का सीमांकन कर लिया गया था।
पैमाइश शुरू होते ही सरकारी भूमि पर कब्जा किए लोगों में बेचेनी बढ़ गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही दिनों में पूरी पैमाइश कर ली जाएगी और उसके बाद अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन एक दिन की कार्रवाई के बाद अभियान आगे नहीं बढ़ सका। स्थानीय लोगों ने कहा कि अधूरी पैमाइश के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जिन हिस्सों की नाप-जोख नहीं हुई है, वहां अब भी कब्जों को लेकर संशय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते पूरी पैमाइश कर ली जाती तो सरकारी भूमि की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती और अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती थी। फिलहाल 25 दिन बीत जाने के बावजूद पैमाइश अधूरी रहने से सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि विभाग की टीम दोबारा कब मौके पर पहुंचती है और लंबे समय से लंबित इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन

अधिक्तर भूमि की पैमाइश हो गई है, शेष भूमि की पैमाइश जल्द पूरी कराई जाएगी। मौसम खराब होने के कारण पैमाइश में देरी हुई है। पैमाइश के बाद अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए जाएगें। तय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया तो, जमीन से कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, रीडर कैनाल मजिस्ट्रेट, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article