फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   even after 1 month of pahlu khan death not a single accused out 7 arrested

एक माह बाद भी पहलू  को नहीं मिला इंसाफ, 7 नामजद आरोपियों में से एक भी गिरफ्तार नहीं

Sat, 06 May 2017 09:45 AM IST
यूनुस अलवी/अमर उजाला, पुन्हाना
यूनुस अलवी/अमर उजाला, पुन्हाना Updated Sat, 06 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
even after 1 month of pahlu khan death not a single accused out 7 arrested
pahlu khan

पशुपालक पहलू खान को इंसाफ दिलाने का मामला भले ही सड़क से लेकर संसद तक उठ चुका हो लेकिन राजस्थान सरकार पर अभी तक इसका कोई असर नहीं हो सका है।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने पहलू मामले में नामजद सात आरोपियों में से अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की है। पहलू और उसके बेटों पर दर्ज झूठे गोतस्करी के मामले को भी रद नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक अप्रैल को नूंह के गांव जयसिंहपुर निवासी पहलू खान अपने दो बेटों के साथ तीन दुधारू गाय राजस्थान के जयपुर नगर निगम मेले से खरीदकर ला रहा था। जब वह अलवर जिले के बहरोड में पहुंचे तो कथित गोरक्षकों द्वारा पहलू, उसके बेटों और अजमत कि बेरहमी से पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरोड पुलिस ने पहली अप्रैल को पहलू सहित कई लोगों के खिलाफ गोतस्करी का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन बाद में 3 अप्रैल को पहलू खान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पहलू खान द्वारा पुलिस को दिये गये इकबालिया बयान पर पुलिस ने 3 अप्रैल को सात नामजद सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पहलू कि हत्या के दौरान बनाई गई वीडियो के वायरल होने से मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन गया। अमर उजाला ने सबसे पहले इसकी खबर चार अप्रैल को अपने अंक में छापी थी।

पहलू घटनाक्रम पर एक नजर 

even after 1 month of pahlu khan death not a single accused out 7 arrested
pahlu khan
  • 1 अप्रैल को पहलू खान और उसके बेटों के साथ बहरोड़ में मारपीट उसी दिन उनके खिलाफ गोतस्करी का मामला दर्ज
  • 4 अप्रैल को लोकसभा और राज्य सभा में पहलू का मामला उठा
  • 5 अप्रैल को मेव पंचायत और मेवात के प्रमुख लोगों द्वारा अलवर के कलेक्टर के जरिए राजस्थान सीएम को ज्ञापन
  • 6 अप्रैल को दो आरोपी अरेस्ट
  • 7 अप्रैल को मेव पंचायत ने अलवर एसपी को जांच अधिकारी बदलने, आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिये ज्ञापन सौंपा 
  • 9 अप्रैल पांच आरोपी और गिरफ्तार
  • 10 अप्रैल को अलवर में मेवात और राजस्थान के युवाओं ने मौन जलूस निकाला
  • 13 अप्रैल को मेव पंचायत द्वारा अलवर में गाय वापसी का प्रोग्राम आयोजित किया
  •  14 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कई पूर्व मंत्री पहलू के परिवार को सांत्वना देने जयसिंहपुर पहुंचे
  • 15 अप्रैल को भारतीय किसान सभा के केरल आदि जगह से बडे-बडे नेता जयसिंहपुर पहुंचे
  • 16 जमीयत उलमा हिंद असद मदनी सें संबंधित नोर्थ जोन के अध्यक्ष मोलाना खालिद कासमी सहित काफी लोग पहुंचे
  • 18 अप्रैल को पहलू के बेटा इरशाद ने इंसाफ ना मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी
  • 18 अप्रैल को भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमरा राम जंतर मंतर पर धरने पर बेठे
  • 19 अप्रैल को सीपीआई, किसान सभा, दिल्ली मेव सभा सहित कई संगठनों ने जंतरमंतर पर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया
  • भारतीय किसान सभा ने पहलू के परिवार को  3 लाख और 50 हजार का चेक घायल अजमत को दिया
  • 28 अप्रैल को पहलू खान को इंसाफ दिलाने के लिये राजस्थान और हरियाणा के नेता, समाजसेवी और प्रमुख लोगों कि 31 सदस्यीय कोर कमेटी का नूंह में गठन किया गया।
  • 28 अप्रैल को पहलू के परिवार को बसपा नेता जावेद अहमद ने एक लाख 21 हजार रूपये देकर सहायता की
  • 29 अप्रैल को सदभावना मंच और स्वाराज इंडिया कि ओर से प्रोफेसर योगेंद्र यादव कि रहनुमाई में पहलू के परिवार को गाय भेंट की गई
  • 30 अप्रैल को मेवात और देश भर में पहलू के परिवार को सहयोग करने के लिये चंदा मांगा गया। 
  • 3 मई को पहलू को इंसाफ दिलाने के लिये प्रस्तावित इंसाफ पैदल यात्रा को मंजूरी नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed