फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Environmental and social impacts of the Gurugram Metro project will be studied

Delhi NCR News: गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पर्यावरण और सामाजिक प्रभावों का होगा अध्ययन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
जीएमआरएल नियुक्त करेगा कंसल्टेंट, पहले चरण के निर्माण की करेगा निगरानी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का व्यापक अध्ययन कराने के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। जीएमआरएल का उद्देश्य परियोजना के निर्माण को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप और सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाना है।
कंसल्टेंट मेट्रो निर्माण के दौरान होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का आकलन करेगा। इसके तहत निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न धूल, शोर, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्रों पर प्रभाव और अन्य पर्यावरणीय पहलुओं की निगरानी की जाएगी। परियोजना से प्रभावित स्थानीय समुदाय, यातायात व्यवस्था और अन्य सामाजिक प्रभावों का अध्ययन कर आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। इस कॉरिडोर के लिए विभिन्न स्थानों पर पिलर और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जीएमआरएल का मानना है कि इस चरण में पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं की नियमित निगरानी से संभावित चुनौतियों की समय रहते पहचान कर उनका समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन के दायरे में भूमि अधिग्रहण, संभावित विस्थापन, स्थानीय पारिस्थितिकी पर प्रभाव तथा निर्माण कार्यों से आसपास के क्षेत्रों पर पड़ने वाले असर का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर जीएमआरएल परियोजना को अधिक पर्यावरण-अनुकूल और सामाजिक रूप से स्वीकार्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। जीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार कंसल्टेंट परियोजना के विभिन्न चरणों का नियमित निरीक्षण करेगा और पर्यावरण एवं सामाजिक प्रबंधन से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेगा। इन रिपोर्टों के आधार पर निर्माण एजेंसियों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय अपनाने के सुझाव दिए जाएंगे


परियोजना का पहला चरण
गुरुग्राम मेट्रो का पहला चरण मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक है। इस चरण में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पहले चरण में 14 स्टेशनों और एक स्पर लाइन का निर्माण किया जाना है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया जाना है। इसके अलावा जीएमआरएल ने सेक्टर 33 में डिपो निर्माण का टेंडर जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed