फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entry charges of giving poor children in the restaurant, the government will decide action

रेस्तरां में गरीब बच्चों को एंट्री न देने के आरोप सही, सरकार तय करेगी कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Entry charges of giving poor children in the restaurant, the government will decide action
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां में बैठकर गरीब बच्चों को खाना नहीं खाने देने के आरोप को मजिस्ट्रेट जांच में सही करार दिया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम चाणक्यपुरी ने जो जांच रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपी है, उसमें कहा गया है कि रेस्तरां प्रबंधन व कर्मचारियों ने बच्चों को गरीब और गंदा होने का हवाला देकर रेस्तरां में प्रवेश नहीं दिया।
विज्ञापन


यह सीधे तौर पर मानवाधिकार और संविधान में मिले मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट पर अगले दो-तीन दिन में नियमानुसार कार्रवाई संभव है। कार्रवाई क्या होगी, यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जांच रिपोर्ट में रेस्तरां पर लगे आरोप सही

Entry charges of giving poor children in the restaurant, the government will decide action
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12 जून को मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच का आदेश दिया था। शिव सागर रेस्तरां प्रबंधन व कर्मचारियों पर देहरादून की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि पति के जन्मदिन पर वह गरीब बच्चों को खाना खिलाने ले गई थी, लेकिन उन्हें गरीब और गंदा कहकर खाना खाने के लिए प्रवेश नहीं दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में यह बात सामने आई है कि रेस्तरां ने गरीब और गंदा होने का हवाला देकर खाना खाने के लिए प्रवेश नहीं दिया।

इससे प्रबंधन व कर्मचारियों पर सामाजिक व आर्थिक आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार स्थापित होता है। यह व्यवहार मानवाधिकार और संविधान में मिले मौलिक अधिकार का उल्लंघन है और इसकी भावना के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed