फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entrance closes in Connaught Place after 8:30 tonight

आज रात 8:30 के बाद कनॉट प्लेस में प्रवेश बंद, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

Mon, 31 Dec 2018 05:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 31 Dec 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Entrance closes in Connaught Place after 8:30 tonight
कनॉट प्लेस

नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सोमवार रात 8:30 बजे के बाद कनॉट प्लेस में सभी प्रकार के पब्लिक और निजी वाहनों को इंट्री नहीं मिलेगी। यहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लोकल व पीसीआर पुलिस के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन


कनॉट प्लेस के अलावा साकेत सिटी मॉल व पीवीआर साकेत में नए वर्ष का जश्न मनाया जाएगा। 31 दिसंबर की शाम 4 बजे के बाद सेलेक्ट सिटी मार्ग की ओर प्रेस एंक्लेव रोड, पीटीएस मालवीय नगर, अरविंदो मार्ग, मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन और बीआरटी (प्रेस एंक्लेव टी पाइंट) पर बसों और व्यावसायिक वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, मेन मार्केट डिफेंस कॉलोनी, कोटला रोड, साउथ एक्स मार्केट, एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर व आईएनए मार्केट में व्यावसायिक वाहनों के आनेजाने पर रात 8:30 बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा। जिन प्रमुख जगहों पर नए वर्ष के जश्न होंगे वहां 8:30 बजे के बाद व्यावसायिक वाहनों के आनेजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) बीके सिंह के अनुसार कनॉट प्लेस को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। 31 दिसंबर को रात 8: 30 बजे के बाद सभी प्राइवेट व पब्लिक वाहनों केलिए कनॉट प्लेस में इंट्री बंद हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों से कनॉट प्लेस की ओर वाहन आगे नहीं जा पाएंगे  
मंडी हाउस गोलचक्कर, बंगाली मार्केट गोलचक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर का नार्थ फूट, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय क्रॉसिंग मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्ता मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोल चक्कर, जीपीओ गोलचक्कर, पटेल चौक, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जयसिंह रोड-बांग्ला साहिब लेन और विंडसर पैलेस। कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल व आउटर सर्किल तक जाने के लिए वाहनों को अनुमति नहीं होगी।  

कनॉट प्लेस जाने वाले अपनी गाड़ियां यहां कर सकते हैं पार्क 
गोल डाकखाने के पास कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से बड़ौदा हाउस, डीडीयू मार्ग व प्रेस रोड एरिया, पंचकुईया रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रा गुप्ता रोड और वसंत रोड, फिरोजशाह रोड पर केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, राजेंद्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड आदि। कनॉट प्लेस के पास बहुत ही सीमित पार्किंग है। यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग मिलेगी।  

इन जगहों के लिए भी किए गए हैं विशेष इंतजाम
इसके अलावा साकेत, एम-ब्लाक मार्केट ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्स, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, वसंत विहार, वसंतकुंज, कापसहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष पैलेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कडड़ूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार और मयूर विहार फेज-1 व 2 में विशेष इंतजाम किए गए हैं।  

वैकल्पिक मार्गों से जा सकेंगे वाहन चालक 
उत्तर से दक्षिण आने-जाने के लिए आईएसबीटी, आश्रम, और दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग, मथुरा रोड होकर आश्रम पहुंच सकते हैं। आईएसबीटी, रानी झांसी मार्ग, पंचकुईया रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट, मदर टेरेसा क्रेसेंट होकर, रानी झांसी मार्ग, पंचकुईया रोड, हनुमान मूर्ति और रिंग होकर जा सकते हैं। पूर्वी से पश्चिमी जाने के लिए रिंग रोड, भैरो रोड, सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट, अकबर रोड, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोलचक्कर, पार्कस्ट्रीट व शंकर रोड होकर आ-जा सकते हैं। 

ऐसे पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अजमेरी गेट साइड से जा सकते हैं। लोग पहाड़गंज, शीला सिनेमा होकर भी स्टेशन जा सकेंगे। इसके अलावा जेएलएन मार्ग से भी स्टेशन पहुंचा जा सकेगा। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कोई मार्ग बाधित नहीं रहेगा।  


विशेष चेकिंग की जाएगी 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रंकन ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग, जिग-जैग व खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed