फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entire North India including Delhi is in the grip of severe cold chance of rain on Tuesdayतापमान अभी नहीं बढ़े

तापमान अभी नहीं बढ़ेगा: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, मंगलवार को बरसेंगे बदरा; गिरेगा पारा

Sun, 07 Jan 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, घना कोहरा अभी बना रह सकता है। रविवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
Entire North India including Delhi is in the grip of severe cold chance of rain on Tuesdayतापमान अभी नहीं बढ़े
दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को खिली धूप ने ठंड से मामूली राहत दी। करीब एक सप्ताह बाद धूप के कारण लोग बाहर घूमते हुए नजर आए। वहीं शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण ठंडक महसूस हुई। रात होते ही ठिठुरन भी बढ़ गई। आने वाले दिनों में बूंदा-बांदी के बाद तापमान में फिर से गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार के मुकाबले करीब तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का जाफरपुर इलाका रविवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में दिन सामान्य रहा। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का अनुमान है।

विज्ञापन

ठंड से राहत नहीं, ट्रेनें प्रभावित; स्कूल में छुट्टियां बढ़ीं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, घना कोहरा अभी बना रह सकता है। रविवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। सभी ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं। शीतलहर के चलते दिल्ली में 5वीं तक के स्कूलों में 8-12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

हिमाचल में सोमवार को धुंध का येलो अलर्ट
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रह रहा है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है जबकि बागवान नई पौध नहीं रोप पा रहे हैं।

श्रीनगर में सबसे ठंडी रात
श्रीनगर में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की वजह से लोगों की दैनिक गतिविधियां लगभग टप हो गई हैं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड से डल झील पहले ही जम गई है। इससे सैलानियों के मजे आ गए हैं और वे पानी पर जमी बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते शून्य से नीचे ही तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

पंजाब में 10वीं तक के स्कूल 14 तक बंद
पंजाब सरकार ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि स्कूली बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed