फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   entire cabinet along with CM Rekha Gupta performed Yamuna Aarti

Delhi: दिल्ली के इतिहास में पहली बार पूरी कैबिनेट ने की पूजा-अर्चना, सीएम रेखा गुप्ता संग की यमुना आरती

Thu, 20 Feb 2025 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Feb 2025 10:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की। 
 

विज्ञापन
entire cabinet along with CM Rekha Gupta performed Yamuna Aarti
सीएम के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने की यमुना की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर यमुना की आरती की हो।

विज्ञापन


इस दौरान वासुदेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया था। फल-फूल, मिठाई, दीये, थाली व अन्य पूजा सामग्री रखी गई थी। इसके अलावा घाट को दीपावली की तरह रोशनी से सजाया गया था। इसके अलावा कुर्सियां व पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री आरती में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो लोग नारे लगाने लगे। इस दौरान सीएम ने यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सभी प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से किए गए इस वादे के प्रति उनकी सरकार समर्पित रहेगी।
विज्ञापन


लोगों ने ली सेल्फी
पूजा से पहले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज वासुदेव घाट पर पहुंचे। जैसे ही आम लोगों की नजर उन पर गई, सभी उनके पास गए और सेल्फी खींचने लगे। इस पर मंत्रियों की ओर से भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मंत्री वीडियो व फोटो के लिए हाथ हिलाते, जोड़ते और मुस्कुराते दिखाई दिए। उधर, यमुना पुल से भी भाजपा समर्थक नारे लगाते नजर आए। थोड़ी देर बाद कुछ समर्थक नाव से भी नेताओं के अभिवादन के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed