{"_id":"b2cb620a295e0afdd217fb609a0faaa0","slug":"enrollment-numbers-will-also-able-for-cash-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनरोलमेंट नंबर से भी मिलेगी कैश सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनरोलमेंट नंबर से भी मिलेगी कैश सब्सिडी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस उपभोक्ता आधार कार्ड का एनरोलमेंट नंबर देकर भी कैश सब्सिडी के लिए अपने खाते को लिंकअप करा सकते हैं। आधार कार्ड के बनने में देरी के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जिले में एक जनवरी से घरेलू गैस की सब्सिडी सीधे ही उपभोक्ता के खाते में जमा कराने की योजना लागू हो गई है। सब्सिडी का लाभ पाने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी से आधार कार्ड और बैंक अकाउंट लिंकअप कराना होगा।
विज्ञापन
जिले में अब तक कुल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही आधार कार्ड को लिंकअप कराया है। दरअसल, अन्य उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड ही नहीं है।
हालांकि गैस कंपनियों ने इसके लिए तीन माह का समय दिया है, लेकिन इतने कम समय में सभी उपभोक्ताओं का कार्ड बन पाना मुश्किल है।
कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सहूलियत देते हुए व्यवस्था की है कि यदि किसी उपभोक्ता ने आधार कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, तो वह एनरोलमेंट नंबर देकर लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
एनरोलमेंट नंबर से आधार कार्ड का पूरा ब्योरा इंटरनेट पर मिल जाएगा। इंटरनेट से आधार कार्ड की प्रति लगाकर गैस एजेंसी की ओर से उपलब्ध फॉर्म भरा जा सकता है। आधार कार्ड के साथ बैंक अकाउंट का ब्योरा भी देना जरूरी है।
लघु सचिवालय में बन रहे आधार कार्ड
जिला प्रशासन ने कैश सब्सिडी के मद्देनजर आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लघु सचिवालय में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
मार्च तक जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड को गैस एजेंसी से लिंकअप नहीं कराया, वे डायरेक्ट कैश सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे।