फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer sexual assault with HR manager in Greater Noida of uttar pradesh

एचआर मैनेजर से इंजीनियर ने दो दिन पहले की दोस्ती, बहन के साथ रहने को बुलाया, शराब पिलाकर की हैवानियत

Tue, 11 Sep 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 11 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Engineer sexual assault with HR manager in Greater Noida of uttar pradesh
फाइल फोटो
एचआर मैनेजर से दो दिन पहले दोस्ती हुई, बहन के साथ रहने की बात कहकर बुलाया, फिर शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ हैवानियत कर डाली। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा की है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा-1 सेक्टर स्थित पीजी में दोस्त के धोखे में आकर दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता एक कंपनी में एचआर मैनेजर है। 

पीड़िता से आरोपी की दो दिन पहले ही एक जिम के बाहर दोस्ती हुई और आरोपी ने बहन के साथ रहने की बात कहकर पीड़िता को बुलाकर वारदात की। आरोपी ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में मिलाकर शराब भी पिलाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।    
विज्ञापन


रविवार शाम को यूपी-100 पर कॉल कर पीजी में दुष्कर्म की सूचना देने वाली पीड़िता एचआर मैनेजर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी इंजीनियर राहुल से उसकी मुलाकात दो दिन पहले हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बातचीत के दौरान दोस्ती की और कुछ देर बाद करने के बाद उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी उसे फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह डेल्टा-1 स्थित एक घर में अपनी बहन के साथ रहता है। 

उसने बहन से मिलने के बहाने पीड़िता को बुला लिया। वहां जाकर पता चला कि आरोपी एक पीजी में अकेला रहता है। बहन भी रहती है जबकि वह पीजी में अकेले रहता था। 

पीड़िता को जबरन शराब पिलाई, पीड़िता ने विरोध किया तो उसके पेट पर लात मारी और उसका मुंह बंद कर दिया। मुंह बंद करने के बाद आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।  

झूठी कहानी सुनाते हुए पिला दी शराब  

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवती को पीजी में बुलाकर कहने लगा कि उसकी युवती से शादी तय हो गई है, लेकिन वह उसे धोखा दे रही है। आरोपी दुखी होने का नाटक करते हुए शराब पीने लगा और पीड़िता को भी कोल्डड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी। 

इसके बाद आरोपी दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता के विरोध पर आरोपी ने उसके पेट में लात मारी और इसके बाद दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed