{"_id":"96cb6c54ff54b922d92b8e5b6bde1ec0","slug":"engineer-s-mother-died-after-falling-from-the-eighth-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की मां की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की मां की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाल, नोएडा
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कनावनी के अहिंसा खंड द्वितीय स्थित अंबाजी रेजीडेंसी अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अमिता अग्रवाल (53) की मौत हो गई। महिला के पति का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पति की बीमारी से अमिता कुछ दिनों से परेशान थी। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से सहारनपुर निवासी निखिल अग्रवाल परिवार के साथ सी-801, अंबाजी रेजीडेंसी, अहिंसा खंड, इंद्रापुरम में रहते हैं।
विज्ञापन
कुछ समय से निखिल के पिता बसंत और मां अमिता उनके पास रह रहे हैं। निखिल सेक्टर-62 स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। वहीं, उनके पिता का सहारनपुर में ज्वैलरी का कारोबार है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले बसंत सहारनपुर में पहली मंजिल से गिर गए थे। इसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान थे। उनका सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध हालात में अमिता गिर गईं। महिला को गाजियाबाद के शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कई दिनों से नहीं सोई थी
कनावनी चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि बीमार चल रहे बसंत पांच-छह दिनों से सो नहीं पाए थे, वहीं अमिता भी नहीं सो पाई थीं। पुलिस के अनुसार, हो सकता है इसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। महिला की चप्पल बालकनी में ही मिली है। वहीं, जमीन पर उसका शव भी बालकनी से एक दो फुट की दूरी पर था।