इंजीनियर हत्या की सामने आई तीसरी कड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड के कुछ दिन पहले ही वह नोएडा स्थित सेक्टर-11 के मकान नंबर एच-9 में अपने दोस्त गगन दूधोरिया के साथ आया था।
यह मकान गगन का ही है, जहां वह अपने माता, पिता, दादा, दादी और भाभी के साथ थर्ड फ्लोर पर किराये पर रहता है। वारदात के बाद से गगन को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
अंकित हत्याकांड का शक अंकित के मामा के बेटे अभिषेक और गगन पर है। गगन की मां सरिता का कहना है कि वह अंकित की हत्या के बाद से बदहवास सा हो गया है। उसने हत्याकांड को देखा है।
ये है अंकित की हत्या की तीसरी कड़ी
गगन की मां ने कहा कि शशांक अंकित और गगन का कॉमन फ्रेंड है। गगन से अंकित की दोस्ती को एक साल भी नहीं हुए। इतने कम समय में गगन का अंकित सबसे अच्छा दोस्त बन गया था।
गगन की भाभी और मां सरिता का कहना है कि अंकित अक्सर उनके घर आता रहता था। वह यहां परिवार के सदस्य की तरह आता था और खाना-पीना संग ही होता था।
अंकित की मां से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उनके बेटे का इस हत्याकांड में कोई हाथ है, तो उन्होंने कहा कि जो सच होगा, वह सामने आ जाएगा। हालांकि, अंकित चौहान के परिवार वालों ने भी गगन पर शक जाहिर किया है।
अंकित को खतरे का आभास कैसे हुआ
हत्याकांड के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। इनमें से एक टीम को शूटर की तलाश में लगाया गया है। दूसरी टीम एकॉर्ड गाड़ी के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, तीसरी और चौथी टीम पूछताछ और छानबीन पर नजर रखे हुए है।
हत्याकांड के चौथे दिन पुलिस को यह याद आ रहा कि हत्या के चंद मिनट पहले अंकित ने अपने परिचित नरेश को फोन करके कहा था कि कोई उसे मार देगा। पुलिस का मानना है कि अगर अंकित हत्यारोपी को जानता नहीं था तो उसे यह आभास कैसे हुआ कि कोई उसे मार ही देगा। वहीं, अगर अंकित उसे पहचानता था तो उसने नरेश को हत्यारोपी का नाम भी बताया होगा। ऐसे में नरेश से फिर पूछताछ की जा सकती है।
एक टीम मेरठ फिर से रवाना
सेक्टर-20 थाना प्रभारी रीता यादव को मेरठ में पूछताछ के लिए भेजा गया है। बुधवार को पुलिस ने अमीषा से पूछताछ की थी। पुलिस को उसके पास से बहुत से प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल सके हैं।