{"_id":"5d5217d48ebc3e6d142604ea","slug":"engineer-imran-became-ram-converted-religion-from-muslim-to-hindu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम धर्म में कुरीतियां बता इमरान से बन गया राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम धर्म में कुरीतियां बता इमरान से बन गया राम
Tue, 13 Aug 2019 07:22 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ सोमवार को मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-अजहा पर हर्षोल्लास का माहौल था, वहीं एक इंजीनियर इमरान खान ने मुस्लिम धर्म में कुरीतियों से नाखुश होकर हिंदू धर्म कबूल कर लिया। वह अब खुद को राम राघव से पुकारे जाने की बात कह रहा है। इसके लिए उसने शपथ पत्र भी बनवा लिया है। इंजीनियर का दावा है कि 17 अगस्त को राष्ट्रीय हिंदू संघ के साथ ग्रेटर नोएडा में वह हवन का आयोजन भी कराएगा।
विज्ञापन
मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के जंहागीरपुर के पास कुंवारसी निवासी इमरान ने पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय से वर्ष 2011 में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद निजी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी की। इमरान ने बताया कि उसने आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन संगठन का जिलाध्यक्ष का पद भी संभाला। दो साल तक संगठन में काम किया। पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के काफी छात्र उसके साथ रहे। इस दौरान उनसे हिंदू धर्म को गहराई से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
तभी उसने हिंदू धर्म कबूल करने का संकल्प ले लिया था। उसका कहना है कि मुस्लिम धर्म में कुछ कुरीतियां हैं, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकता। उसने बताया कि धर्मांतरण का शपथ पत्र बनवा लिया है, जिसमें अपना नाम इमरान खान नहीं, राम राघव रखा है। शपथ पत्र में दादरी की नई आबादी का पता लिखा है, जबकि उसने खुद को कुंवारसी में रहना बताया है। हालांकि उसका परिवार दादरी के पते पर ही रहता है।
विज्ञापन
परिजन बोले-अपना निर्णय खुद लो
इमरान खान ने बताया कि धर्मांतरण को लेकर घरवालों से सलाह ली तो उन्होंने कहा कि यह तुम्हारे जीवन का सवाल है। निर्णय भी खुद ही लो। उसने दावा किया कि उसने जीवन में कभी घर में ईद पर कुर्बानी नहीं देखी है, न कुर्बानी देने में विश्वास रखता है।