{"_id":"5897e2ddbbd41335f6cf8268a994b81d","slug":"end-of-pakistani-show-alvida-pakisatn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को रास आया ‘आलीशान पाकिस्तान’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को रास आया ‘आलीशान पाकिस्तान’
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान में पाक जीवनशैली पर आधारित ‘आलीशान पाकिस्तान’ प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हो गई। कारोबारियों के लिहाज से चार दिवसीय प्रदर्शनी सफल रही।
विज्ञापन
वीकेंड पर दिल्लीवासियों ने प्रदर्शनी में कुछ इस कदर दिलचस्पी दिखाई कि कई पाक कारोबारियों के स्टॉल खाली हो गए। रविवार को अगली बार काफी सामान लाने के वादे के साथ कारोबारियों ने दिल्ली को अलविदा किया।
विज्ञापन
रविवार को हॉल नंबर-14 व 18 पूरी तरह भरा था। टिकट काउंटर पर भी लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने पाक कारोबारियों से कपड़ों से लेकर, आभूषण, एक्सेसरीज और घरेलू साज-सज्जा का सामान खरीदा।
विज्ञापन
खरीदारों को पाकिस्तान के नामचीन ब्रांड बारीज, साना सफीनाज, चेन वन, गुल अहमद, ओरिएन्ट, खादी, अलकरम, जुनैद जमशेद आदि की डिजाइनिंग देखने को मिली।
इस दौरान उन्हें पाकिस्तानी डिजाइनर दीपक परवानी, वारदा सलीम, अदनान परदेसी, फरनाज मुस्तफा और फैजा सामी से मुलाकात का भी मौका मिला।
पाक डिजाइनरों ने खरीदारों से बात की और अपनी डिजाइन दिखाने के साथ भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद के बारे में जानकारी जुटाई।
दिल्लीवासियों की दिलचस्पी देखकर कारोबारी और प्रदर्शक काफी खुश दिखे। ज्यादातर का कहना था कि उन्हें जब भी भारत आने का मौका मिलेगा, खुशी-खुशी अपने उत्पादों के साथ आएंगे।
ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (टीडीएपी) के प्रवक्ता शेर अफगान के मुताबिक, आलीशान पाकिस्तान के अगले संस्करण का शेड्यूल फिलहाल तय नहीं है, लेकिन हम निश्चित रूप से दोबारा लौटना चाहते हैं।
अगली बार हम सारे उत्पादों के साथ भारत आएंगे। मसलन आभूषण, फर्नीचर और हैंडीक्रॉफ्ट की भी लंबी रेंज होगी। इसकी वजह यह है कि इस बार इन चीजों की खासी मांग रही।
रिश्तेदारों से मिलने का भी बना मंच
यह प्रदर्शनी आम लोगों के संवाद का भी बेहतरीन मंच साबित हुई। इसमें ऐसे बहुत से लोग उन रिश्तेदारों और दोस्तों का हालचाल लेने पहुंचे, जो पाकिस्तान में रहते हैं। इस दौरान लोगों ने गिले-शिकवे भी दूर किए। वहीं, दिल्लीवालों की मेहमान नवाजी भी पाक कारोबारियों को पसंद आई।