{"_id":"6a297ff38d46d6f1f60378a6","slug":"encroachment-extends-from-the-footpath-to-the-road-making-it-difficult-for-pedestrians-to-walk-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140282-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फुटपाथ से सड़क तक कब्जा, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फुटपाथ से सड़क तक कब्जा, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर दिल्ली के अशोक नगर चप्पल मार्केट में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई दुकानदारों ने सामान फुटपाथ से आगे सड़क तक फैला रखा है, जिससे आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर जूते-चप्पल और अन्य सामान सड़क तक लगाया हुआ है। इसके बाद रेहड़ी और रिक्शा चालक भी वहीं खड़े हो जाते हैं, जिससे रास्ता और अधिक संकरा हो जाता है। कई स्थानों पर पैदल यात्रियों को सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाजार में बढ़ते अतिक्रमण से जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। आग, हादसे या अन्य आपातकालीन स्थिति के दौरान दमकल, एंबुलेंस या अन्य राहत वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इससे किसी भी छोटी घटना के बड़े हादसे में बदलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने संबंधित विभाग और नगर निगम से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने और फुटपाथों को खाली कराने की मांग की है, ताकि पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
नगर निगम समय-समय पर कार्रवाई तो करता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। स्थायी समाधान की जरूरत है। राकेश कुमार
आम लोगों के चलने के रास्ते तो पूरी तरह गायब हो चुके हैं। रोजाना जाम लगता है और लोगों का समय बर्बाद होता है। संदीप वर्मा
दुकानों का सामान बाहर तक लगाने से रास्ता घिर जाता है। सभी नियमों का पालन करें तो बाजार में व्यवस्था बेहतर हो सकती है। कुलदीप कुमार
बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है, दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मोहित ठाकुर