{"_id":"69686553414cdf707e0ad1a1","slug":"encounter-between-police-and-lawrence-gang-shooters-2026-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Encounter in Delhi: पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Encounter in Delhi: पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
Thu, 15 Jan 2026 09:26 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Jan 2026 09:26 AM IST
सार
बीते दिनों बदमाशों ने दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर और पश्चिमी विहार में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों जगह कई-कई राउंड फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह दोनों शूटर दिल्ली के पश्चिम विहार और विनोद नगर इलाकों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा शूटर नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12-13 जनवरी को दो अलग-अलग जगह गोलीबारी कर फैलाई थी दहशत
12 और 13 जनवरी को पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर और पश्चिमी विहार में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों ही जगह कई-कई राउंड फायरिंग की गई थी। पश्चिमी विनोद नगर में व्यवसायी के घर के बाहर और पश्चिमी विहार में स्थित एक जिम पर फायरिंग हुई थी। शुरूआती जांच में पता लगा था कि दोनों ही जगह फिरौती (वसूली) के लिए फायरिंग की गई। लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने दोनों जगह हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में पता लगा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई थी।