फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Empowered women will lay the foundation of a developed India: Vijendra Gupta

सशक्त महिलाएं रखेंगी विकसित भारत की नींव : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय के वार्षिक दिवस पर किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय के 57वें वार्षिक दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत की नींव सिर्फ इमारतों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और कुशल महिलाओं से तैयार होगी। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कॉलेज के प्रेरणास्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र के कुलपतियों में शामिल रहे डॉ. मुखर्जी की सोच आज भी प्रासंगिक है। शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करे।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पेशेवर सफलता के साथ ईमानदारी और साहस को भी जीवन का हिस्सा बनाएं। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब महिलाएं शोध, शासन और नवाचार में आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम में गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष प्रो सुदेशना मजुमदार, प्राचार्य प्रो नीलम गोयल, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आलोक ए डिमरी भी मौजूद रहे। अंत में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्देश्यपूर्ण शिक्षा की परंपरा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article