{"_id":"642e10f6e5d61042ff09f589","slug":"employees-used-to-make-obscene-videos-of-guests-in-oyo-hotel-delhi-police-caught-three-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OYO Hotel में गंदा काम: मेहमानों के कमरे में कर्मचारी करते थे ये हरकत, फिर इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OYO Hotel में गंदा काम: मेहमानों के कमरे में कर्मचारी करते थे ये हरकत, फिर इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर...
Thu, 06 Apr 2023 05:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:53 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने उगाही करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओयो होटल में आने वाले मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के द्वारका स्थित ओयो होटल दी ग्रेट इन में मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने के मामले जिला साइबर थाना पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों सहित इन्हें हापुड़ की सिम बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
फर्जी आईडी से ली गई इन सिमों से आरोपी इंस्टाग्राम पर वीडियो को पीड़ित को भेजकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपियों ने अब तक तीन मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि ये पता लग सके कि आरोपी अभी तक कितने लोगों की अश्लील वीडियो बना चुके हैं।
सभी आरोपी हापुड़ जिले के रहने वाले
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला सर्वोदया नगर, पीएस पिलखुवा जिला हापुड़ यूपी निवासी विजय कुमार(22), मोहल्ला, चांदनी मंदिर सर्वोदय नगर, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी अंकुर(29), मोहल्ला अन्यू आर्या नगर थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी दिनेश(24) और आरोपियों को फर्जी आईडी पर सिम देने वाले गांव कास्तला कासमाबाद हापुड़ यूपी निवासी दीपक कुमार (20) के रूप में हुई है।

पांच लाख नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी
दरअसल द्वारका साइबर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वह महिला दोस्त के साथ होटल में गया था। उसे व उसकी दोस्त को 19 जनवरी को अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से उनका अश्लील वीडियो मिला। आरोपियों ने पांच लाख नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
फार्मासिस्ट रह चुका है विजय
विजय पेशे से फार्मासिस्ट था। हालांकि 2022 में उसने होटल में नौकरी कर ली। इसके बाद उसने अपने साथी अंकुर व दिनेश को भी होटल में नौकरी दिलवा दी। तनख्वाह पर्याप्त न होने पर विजय व अन्य अधिक पैसे कमाने के लिए यह गलत काम करने लगे।

पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि होटल के कमरों में लकड़ी की दीवार बनी हुई है। लकड़ी की प्लाई में बिजली के बटन के पास छेद होता था। उससे ये मोबाइल से वीडियो बना लेते थे। विजय ने अगस्त, 22 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद अंकुर और दिनेश ने वीडियो बनाते रहे।